फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1.89 किलो गांजे के साथ बिहार का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव से पुलिस ने बब्बन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.890 किलो गांजा बरामद किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र के सेमरी मठिया निवासी बब्बन तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह बक्सर से मऊ आकर गांजे की तस्करी करता है।
उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध गांजा तस्करी में पहली बार वर्ष 2018 में दोहरीघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वर्ष 2024 में दूसरी बार सरायलखंसी थाना में और तीसरी बार हलधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें