सपा में रहे दारा सिंह चौहान के वर्तमान में बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर मन में टीस थी। इसको लेकर उसके द्वारा पहले सपा, वर्तमान में भाजपा में शामिल युवा कार्यकर्ता से बातचीत की, जिसमें गरमा गरमी होने पर अभिमन्यु यादव ने दारा सिंह चौहान के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही कांड के मामले में सोमवार को आरोपी अभिमन्यु यादव के आत्मसमर्पण के बाद इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्याही कांड में आत्मसमर्पण कर चुका अभिमन्यु यादव ने 2019 में डीसीएसके पीजी कॉलेज से चुनाव लड़ा था, इसको लेकर उसके द्वाारा समाजवादी पार्टी के यूथ विंग से टिकट मांगा गया था।
विज्ञापन
सपा में रहे दारा सिंह चौहान के वर्तमान में बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर मन में टीस थी। इसको लेकर उसके द्वारा पहले सपा, वर्तमान में भाजपा में शामिल युवा कार्यकर्ता से बातचीत की, जिसमें गरमा गरमी होने पर अभिमन्यु यादव ने दारा सिंह चौहान के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी।
नेता तथा फ्रेम के चक्कर में मूर्खतापूर्ण घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ने इस संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा से, आरोपी द्वारा एक नेता के शामिल होने की जानकारी ली, जिसमें उन्होंने नेता के इस घटना में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। बताया कि नेता से आरोपी अभिमन्यु यादव ने फोन कर बहसबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। जिस पर नेता ने इसे महज एक कोरी धमकी समझी थी। बताया कि इससे पहले पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरीओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।