फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी भटनी-वाराणसी पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना काल में मऊ जंक्शन से बीते आठ माह से एक भी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होने से छोटे रेलवे स्टेशन के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा छोटे स्टेशनों के इन यात्रियों की समस्या को देखते हुए जल्द ही गोरखपुर-वाराणसी रूट पर एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रही है। रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर दौड़ाने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे के इस निर्णय से इस वाराणसी-गोरखपुर रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में बीते मार्च से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने कवायद शुरू कर दिया है। वर्तमान में मऊ जंक्शन से नौ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन एक भी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन न होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मऊ या इंदारा जंक्शन पहुंचकर ट्रेन से यात्रा करने को बाध्य होना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा जल्द ही वाराणसी-गोरखपुर के बीच संचालित गोरखपुर-भटनी पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर संचालन करने की कवायद में जुटा है। इन ट्रेनों के शुरू होने से सारनाथ, कादीपुर, रजवारी, औड़िहार जंक्शन, माहपुर, सादात, हमरपुर, जखनिया, दुल्लहपुर, नायकडीह, पिपरीडीह, पनियरा, मऊ जक्शन, इंदारा जक्शन, चकरा रोड, किरिहड़ापुर आदि स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे सूत्रों की माने तो एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में चलाने के बाद कुछ हॉल्ट की कटौती की जा सकती है। इस संबंध में पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि दो पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को एक्सप्रेस बनाकर संचालित करने की योजना है।
नौ एक्सप्रेस ट्रेनों का हो रहा संचालन
मऊ। वर्तमान में मऊ जंक्शन से 56 ट्रेनों में केवल नौ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जबकि आठ से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन ठप पड़ा है। संचालित ट्रेनों में कृषक, लिच्छवी, साबरमति, सरयू यमुना, चौरीचौरा, गोदान, दादर, पूर्वांचल एक्सप्रेस व ताप्ती गंगा एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें