मऊ। मऊ जनपद के महादेव घाट पर अवैध मोटरबोट संचालन और नाविकों के साथ अभद्रता को लेकर अखिल भारतीय निषाद/नाविक संघ ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जे और अनधिकृत रूप से चल रही मोटरबोट को तत्काल सीज करने की मांग की।
नाविक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो पूरा नाविक समाज आगामी त्योहारों और बाढ़ जैसी आपदाओं में जिला प्रशासन का पूर्ण बहिष्कार करेगा।अखिल भारतीय निषाद/नाविक संघ के अध्यक्ष सुरेश निषाद ने कहा कि मऊ महादेव घाट पर नाव चलाने वाले लालजी निषाद व अन्य स्थानीय मल्लाहों का नाम तहसील सदर की आधिकारिक सूची में दर्ज कर उन्हें शीघ्र पहचान पत्र जारी किया जाए। जिससे किसी प्रकार का विवाद न हो। इस दौरान मुख्य रूप से उपाध्यक्ष लालजी निषाद, मंत्री संजय साहनी और प्रवक्ता राहुल निषाद उपस्थित रहे।