फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में 16 में से छह मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डाॅ. मणि भूषण तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई विभाग से 6, जलकल विभाग से 6, राजस्व विभाग से 3 एवं प्रकाश विभाग से 1 सहित 16 शिकायतें प्राप्त हुई। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। इस दौरान अवर अभियंता जल पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, लिपिक जलकल कतलेश कुमार पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें