फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची को लेकर हुए बवाल के बाद मिश्रौली गांव में पुर्नमतदान चौथे चरण में बुधवार को संगीनों के साए में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कोहरे के बावजूद यहां पर 63 फीसदी मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि छतों पर भी सुरक्षाकर्मी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए अलर्ट रहे। बूथ पर जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोतीलाल व्यास, आरओ आलोक श्रीवास्तव मतदान समाप्ति तक रहे।


प्रशासनिक चूक के चलते यहां पर दूसरे चरण में लोगों ने बवाल काटना शुरू किया तो बूथ में तोड़फोड़ के साथ ही लाठी डंडे की भी नौबत आ पड़ी। इस मामले में 50 अज्ञात एवं 14 नामजद लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रशासन ने मुकदमा भी पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन


 आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के बाद यहां का पुर्नमतदान चौथे चरण में ही घोसी ब्लाक में महज इसी बूथ पर होना  तय हुआ। यहां 346 कुल मतदाताओं में से 218 ने मतदान किया। सुबह से ही अधिकारी यहां पर पल पल की रिपोर्टिंग कर रहे थे।


मतदान समाप्ति के बाद कड़े सुरक्षा के बीच ही यहां की मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूमों में पहुंचाई गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया।


यहां पर कुल पोल वोट 218 में 114 महिलाएं और महज 104 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान में अधिकांश बूथों पर पुलिस इस कदर अलर्ट दिखी कि कहीं भी लोगों की अनावश्यक भीड़ दिखने पर पुलिस लाठियों से खदेड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें