चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर 63 मतदान
केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस बूथों की श्रेणी में रखा गया था। यहां
विडियोग्राफी कराई गई।
इसमें दोहरीघाट ब्लाक में 27 एवं फतहपुर मंडाव ब्लाक
में 36 बूथ थे। इसके अलावा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर भी
सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने
को लेकर दोनों ब्लाकों को 49 सेक्टरों में बांटा गया था। सभी सेक्टरों में
मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
इसके तहत दोहरीघाट ब्लाक में 20 सेक्टर
बनाए गए थे जहां मजिस्ट्रेट की तैनाती थी। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट एवं
सुपर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 20 सेक्टर
मजिस्ट्रेट एक-एक सुपर एवं जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए थे।