फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन लेने के तीन दशक बाद भी नहीं मिला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से गरीबों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर किन्नूपुर गांव के लगभग 30 परिवारों को कनेक्शन लिए 30 वर्ष हो गया, लेकिन आज तक घरों तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली विभाग से विद्युत कनेक्शन लिए 30 वर्ष हो गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बच्चे सही ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजलीकर्मी पोल से कनेक्शन दे देते हैं, लेकिन दबंगों द्वारा पोल से कनेक्शन काट दिया जाता है। विद्युत कनेक्शन जोड़ने के लिए थाने में तहरीर दिया गया, लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है।विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।नि:शुल्क विद्युतीकरण योजना के तहत हम लोगों के पुरवे का विद्युतीकरण कराया जाए। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो 22 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में वशिष्ठ शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अंकित विश्वकर्मा, बिंदु देवी, जितेंद्र विश्वकर्मा, हरिकेश शर्मा, रीना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें