भवरेपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर ईट के टंगी कार,जुटी भीड़।
- फोटो : MAU
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर भौरेपुर गांव के समीप सोमवार को मध्याह्न लगभग 12 बजे खुरहट की तरफ से आ रहा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईंट भट्ठे पर एकत्र ईंट के ढेर चढ़ गई। चारपहिया वाहन में सवार चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने चार पहिया वाहन को नीचे उतरवाया।