मदरसा जामिया मिफ्ताउल उलूम में बुधवार को सफाई अभियान की शुरुआत हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के दिशा निर्देशन शुुरू हुआ यह अभियान जिले के सभी मदरसों में बारी-बारी से चलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की क्लीन यूपी ग्रीन यूपी योजना के तहत शहर के शाही कटरा मैदान में स्थित जामिया मिफ्ताहुल उलूम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में झाडू लगाकर शिक्षकों और मदरसे से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने साफ सफाई किया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के तहत सभी मदरसों में सफाई का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है।
मदरसे के नाजिमे आला मौलाना सफीउल्लाह ने कहा कि सफाई निस्फ ईमान है। इस मुहिम में नायब नाजिम मौलाना मोहम्मद सालेह नोमानी, शैखुल हदीस, मौलाना शमीम अहमद मिफ्ताही, मौलाना इफ्तेखार अहमद, मौलाना खुर्शीद, रेयाज अहमद, मौलाना अब्दुल हमीद फैजी, मौलाना मजहर मदनी आदि शामिल रहे।