फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: 32 केंद्रों पर शामिल होंगे 11200 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में चल है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने केंद्रो पर पर्यवेक्षकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती करेंगी। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11200 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी छह अगस्त को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न नौ बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, नोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 11200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ ही प्रत्येक दो परीक्षा केंद्र पर जिलाप्रशासन की तरफ से एक-एक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र को डिप्टी नोडल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा को डिप्टी नोडल नामित किया है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम की संभावित घोषणा की तिथि 27 अगस्त, आनलाइन काउंसिलिंग शुरू करने की तिथि पहली सितंबर और शैक्षणिक सत्र के आरंभ की तिथि छह सितंबर 2021 होगी। इस बाबत बीएड प्रवेश परीक्षा के डिप्टी नोडल कोआर्डिनेटर तथा डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना था कि प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें