फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर के सुंदरीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पंचायत घोसी के वार्ड नंबर दो स्थित कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर घोसी की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।
विज्ञापन

लंबे समय से इसके सुंदरीकरण और व्यवस्थित विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत होने से मंदिर परिसर के विकास को गति मिलेगी। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
सभासद प्रेमचंद यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ नगर में सड़क, जल निकासी, प्रकाश, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर के सुंदरीकरण से वार्ड नंबर दो के साथ ही आसपास के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। मंदिर का विकास होने से यहां आने वाले श्रद्धालुआें को भी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें