फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1727 वाहनों की तलाशी, 9 गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद

विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते एसपी कमलेश बहादुर और पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए बुधवार की शाम एसपी कमलेश बहादुर के नेतृत्व में डेढ़ घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान एसपी ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित 41 टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ सहित प्रमुख बाजारों और संवेदनशील चौराहों पर टीमों ने पैदल गश्त किया। 41 चिह्नित स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान 8 अभियुक्तों और 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 01 अवैध तमंचा और 9 नाजायज चाकू बरामद हुए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 412 वाहनों का चालान और दो वाहन सीज किए गए। बताया कि चेकिंग के लिए 28 टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने 28 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर 1380 संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें