नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के ट्रेनिंग हाल में छात
मऊ। नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वावधान में संस्था के ट्रेनिंग हॉल में शनिवार को छात्राओं और महिलाओं के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटीशियन कोर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षिका मीना शर्मा ने उपस्थित संभागियों को आधुनिक मेकअप, पार्टी मेकअप, साइड मेकअप तथा ब्राइडल मेकअप की तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया।
कहा कि आज के दौरान में सभी पार्टी और अन्य समारोह में सुंदर दिखना चाहते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में वर्तमान समय काफी अच्छा है।
ऐसे में ब्यूटी पार्लर का हुनर सीखकर आज सैकड़ों बालिकाएं और महिलाएं अपना खुद का ट्रेनिंग सेंटर संचालित कर रही हैं और सम्मानजनक ढंग से अपनी रोजी-रोटी चलाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
वहीं संस्था के प्रबंधक मुमताज खान ने कहा कि संस्था लगातार छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुशीला साहनी, ममता यादव, अंजलि कुमारी, सुनीता यादव, सोनी राजभर, संध्या साहनी और समरीन उपस्थित रहे।