यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, लेकिन घराती के युवाओं की संख्या ज्यादा होने के चलते बारात में शामिल होने दूल्हा के भाई राजू राजभर, दीपक, अजय, बॉबी और विनय घायल हो गए। इसबीच मारपीट की सूचना बरातियों ने घोसी पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
मामला शांत होने पर जब दूल्हे की तलाश घरातियों ने की तो वह गायब मिला। पता चला कि इस विवाद से नाराज दूल्हा गांव छोड़कर चला गया था। इस विवाद के बाद गुरुवार की सुबह दूल्हे की तलाश करने के साथ इस मामले में समझौता दोनों पक्षों ने किया।
इसके बाद सुबह 11 बजे दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी सीताकुंड स्थित मॉ शीतला मंदिर पर हुई। इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों ने आपसी समझौते के तहत गुरुवार को एक मंदिर में शादी की अधूरी रस्म भी पूरी कर लिया।