फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्याज निकालते समय दीवार पर मिट्टी लगने पर की पिटाई, आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक सत्येंद्र कुमार। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया मुहल्ला निवासी सत्येंद्र कुमार (36) ने बुधवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि खेत से प्याज निकालते समय लेखपाल के घर की दीवार पर मिट्टी लगने पर उसकी पिटाई की गई थी। इससे आहत होकर इसने जान दे दी।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई जितेंद्र की तहरीर पर आरोपी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, गाली देने और खुदकुशी करने के लिए उकसाने की धारा में लेखपाल मनोज कुमार और उनकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
चांदमारी इमिलिया निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को उसका छोटा भाई सत्येंद्र घर के बगल में अपने खेत में एक मजदूर के साथ प्याज निकाल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान खेत के बगल में मौजूद पड़ोसी लेखपाल मनोज कुमार की दीवार पर कहीं से मिट्टी लग गई। इस पर लेखपाल मनोज कुमार और उनकी पत्नी ने विरोध जताया।
सत्येंद्र के घर वालों के पहुंचने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। आरोप है कि बाद में लेखपाल मनोज और उनकी पत्नी ने खेत में प्याज निकाल रहे सत्येंद्र पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से आहत होकर सत्येंद्र घर पहुंचा और आत्महत्या कर ली।
मृतक सत्येंद्र के रिश्तेदार बृजेश ने बताया कि लेखपाल मनोज कुमार हमेशा सत्येंद्र को परेशान करता था। मंगलवार को भी उसने सत्येंद्र से झगड़ा किया था। उनका आरोप है कि बुधवार को हुई पिटाई से दुखी होकर सत्येंद्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सरायलखंसी धनश्याम यादव ने बताया कि घटना को लेकर लेखपाल मनोज कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें