फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वनदेवी के जंगल में लगी आग, 10 बीघे में पेड़-पौधे जले

विज्ञापन
वनदेवी में लगी आग से जला जंगल में लगी झाड़ियां
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित मां वनदेवी धाम के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। पछुआ हवा के चलते आग तेजी से जंगल के अंदर तक फैल गई। घटना में लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में फैले सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

आग लगने से जंगल में मौजूद जंगली बबूल, कंजी, डिठोहरी, पीपल, वन जलेबी, सागौन, परास और चिलबिल समेत कई प्रजातियों के पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की वन संपदा नष्ट हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही वनदेवी धाम पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि जंगल के आसपास पशु चराने वाले कुछ चरवाहों द्वारा खर-पतवार में लगाई गई आग धीरे-धीरे जंगल तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। उन्होंने कहा कि घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें