फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध पर मनबढ़ों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के कंसो गांव में मंगलवार की देर शाम को सीवान की ओर गई किशोरी से मनबढ़ों ने छेडखानी किया। किशोरी के शोर पर जब उसके परिजनों ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनसे मारपीट की। इस घटना में एक महिला सहित दस लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कंसो गांव की एक किशोरी सीवान की ओर गई थी। उसे अकेली देख कर कुछ शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर किशोरी के परिजन भागते हुए वहां पहुंचे। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी उनसे उलझ गए। आरोप है कि मनबढ़ों ने विरोध करने वालों को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें बृजेश राजभर, रमेश, श्यामजीत, बबलू, अर्जुन, गोविंद रेशमी, कुंती, कलावती, मुन्नी घायल हो गईं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष चंद्र सिंह, वृषकेतु सिंह, विवेक, शेखर सिंह, कमलेश सिंह, अभिरंजन सिंह और अभिषेक सिंह के विरुद्ध बलवा सहित पाक्सो एक्ट आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। समाचार लिखने तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बाबत थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें