फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी दो किशोरों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के बाद रानीपुर थाने की पुलिस ने किशोरी को दो बजे से ही बिठा रखा है। उसे घर नहीं ले जाने दे रही है।
विज्ञापन

उधर दर्ज मुकदमे में एक किशोर पर आरोप है कि उसने किशोरी को बहला फुसला कर एक साल से दुष्कर्म कर रहा था जबकि दूसरे किशोर पर उसका सहयोग करने का आरोप है। दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोपी किशोरी के गांव का है जबकि मुख्य आरोपी गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र का सतीश चौहान है। सतीश का ननिहाल किशोरी के गांव है, यहीं पर आते जाते उसका संबंध किशोरी से हो गया। इस बाबत एसओ विनोद कुमार सोनकर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को पीड़िता का अदालत में बयान कराया जाएगा। इसके बाद उसे घर वालों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें