फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चौथी बार पिकअप की टक्कर से टूटा बैरियर

विज्ञापन
घोसी–मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर तमसा नदी स्थित जर्जर पुल पिकअप के टक्कर से टूटा लगा बैरिय
विज्ञापन
घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर तमसा नदी स्थित जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध के बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुल की खराब स्थिति को देखते हुए लगभग एक माह पहले दोनों ओर बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। मौके पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
इसके बावजूद पिकअप और मैजिक वाहन चालक मनमाने ढंग से बैरियर पार करने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे चुंगी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बैरियर में टक्कर मार दी, जिससे चौथी बार बैरियर टूट गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बैरियर टूट गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी से बात कर बैरियर को ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें