फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में हुए कुश्ती के रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव प्राथमिक स्कूल पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे पर दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : mau
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। जिसमें मऊ के साथ बलिया, आजमगढ़ और वाराणसी के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दांवपेच दिखाए। उद्घाटन ग्राम प्रधान बड़ागांव रामगोपाल यादव ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिवम् यादव मुहम्मदाबाद तथा बलिराम भलयां के बीच मुकाबला हुआ। शिवम ने बलिराम को पटखनी दी। वहीं मनोहर भलयां तथा वृजबिहारी बलिया के बीच हुए रोचक मुकाबले में मनोहर ने बृजबिहारी को हराया। इसके बाद संजय बलिया और दीपक बलिया के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें संजय ने जीत दर्ज की। वहीं राजा घोसी ने अजय बलिया को हराया। गोविंद वाराणसी और अरविंद सरवां के बीच रोमांचक मुकाबले में गोविंद ने अरविंद को जबरदस्त शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में सबसे बड़ी कुश्ती 11 हजार रुपये की रमाशंकर आजमगढ़ और राम सिंह भलयां के बीच हुई। कड़े मुकाबले में यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता के सभी पहलवानों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रवण यादव, रमेश दुबे, शैलेंद्र यादव साधु, शिवप्रताप यादव, विनय प्रकाश राय, हजारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें