फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅटो पलटने से एक की गई जान, दो लोग घायल

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नई बस्ती-बिंदटोलिया मार्ग पर स्थित पुलिया के समीप मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे खाई में पलट गया। हादसे मेें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने एक  युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टमके लिए जिला अस्पताल भेजवाया।  
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के खालसा चक कानून गोयान  मुुहल्ला निवासी राहुल यादव (27) पुत्र स्व. हरिश्चंद्र यादव धर्मपुर कसायर निवासी जयप्रकाश नारायण श्रीवास्तव के आटो पर खलासी का काम करता था। मंगलवार की देर शाम आटो लेकर वह बिंदटोलिया निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था।  दुबारी के नई बस्ती के समीप देवरिया निवासी मंटू यादव( 30) पुत्र विजय यादव भी अपनी ससुराल धर्मपुर जरलहवा जा रहा था, वह भी आटो पर सवार हो गया। आटो विंदटोलिया नई बस्ती मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचा कि अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

मौके पर मौजूद कौशल चौहान ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तथा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया। वहां चिकित्सको ने आटो के खलासी राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक अपने चार भाईयो में सबसे छोटा था तथा अन्य तीन भाई भी आटो चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें