फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महाशिवरात्रि से पहले सजा बारह दुवरिया शिव मंदिर

विज्ञापन
कोपागंज के नौसेमर घाट पर महा​शिवरात्रि पर्व के लिए हो रही बारह दुवरिया ​शिवमंदिर की रंगाई पोताई
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नौसेमर गांव के तमसा तट स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक बारह दुवरिया शिव मंदिर को सजाया जा रहा है। मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य संपन्न हो चुका है।महाशिवरात्रि पर्व पर हजाराें की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक भुवाल यादव ने बताया कि कोपागंज ब्लॉक मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर तमसा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर ‘बरदुअरिया’ नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसके गर्भगृह में बारह द्वार हैं।
मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने इसी तमसा तट पर विश्राम कर शिवलिंग की स्थापना की थी। जिसका उल्लेख चित्रकूट स्थित रामवन पथ के नक्शे में भी मिलता है।
विज्ञापन

सावन माह में यहां गंगाजल से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों और शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है। प्रत्येक सोमवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन होता है।
साथ ही पूजन अर्चन के लिए स्थानीय गांव के लोगों के साथ दूसरे जिले के लोग भी पहुंचते हैं। वहीं शिवरात्रि पर भी पूजन अर्चन के लिए काफी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें