मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवदह में आयोजित समर कैंप का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को योग प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही कॅरियर गाइडेंस की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के देवदह स्थित राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समर कैंप में छात्र छात्राओं ने योग का अभ्यास किया, जिसके बाद उन्हें नृत्य सिखाया गया। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसी योग क्रियाएं सिखाई गईं। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने पर ही सफलता मिलेगी।