फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध पांच दिन बैंकिंग और पीएलआई की मांग

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा ​​स्थित बैंक आफ बड़ौदा पर धरना और हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्म
विज्ञापन
मऊ। पांच दिन बैंकिंग की मांग पर सहमति बनने के बावजूद इसे लागू नहीं करने और समान प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, आल इंडिया रिजनल रुरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन, संयुक्त फोरम ग्रामीण बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई इस हड़ताल में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ-साथ सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे जिले की सभी बैंक शाखाओं में पूर्ण रूप से तालाबंदी रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया। ऑल इंडिया रिजनल रुरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय के अनुसार जिले में पांच करोड़ से अधिक का चेक क्लीयरेंस ठप रहा। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ऋतु यादव ने कहा कि इस सफल हड़ताल के जरिये बैंक कर्मियों ने अपनी संगठनात्मक शक्ति से सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि न्यायोचित मांगों की उपेक्षा अब स्वीकार नहीं की जाएगी। आल इंडिया रिजनल रुरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि 28 से 30 सितंबर तक यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी, इसके बावजूद मांगें नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें