फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने बांह पर कालीपट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में नियमित ड्यूटी करने के बावजूद ग्रामीण बैंककर्मियों के साथ भेदभाव करने के चलते आक्रोशित हैं। इसके चलते बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूपी ग्रामीण बैंक स्टाफ एसोसिएशन के शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन के विरोध के बाद बैंक प्रबंधन ने एक माह का वेतन अग्रिम और लॉकडाउन के कार्य दिवसों में यात्रा भत्ता भुगतान का आदेश कर दिया है किंतु व्यवसायिक बैंककर्मियों के समान कोविड 19 के विरूद्ध 30 लाख का बीमा कवरेज और लॉक डाउन के दौरान छह दिन काम करने पर एक दिन का अतिरिक्त वेतन की प्रोत्साहन राशि के भुगतान की सुविधा लागू नहीं की। कहा कि पूर्ववर्ती काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और पूर्वांचल बैंक में मार्च 2020 तक मिल रही सुविधाओं में कमीं कर दी गई है।
संगठन के लगातार मांग किए जाने के बाद भी उन्हे पुन: लागू नहीं किया गया है। लाकडाउन समाप्त होने पर बैंक प्रधान कार्यालय के समक्ष जून के पहले सप्ताह में धरना दिया जाएगा। विरोध करने वालों में शशि प्रकाश सिंह, चंदन दीक्षित, सिद्धार्थ आनंद, गिरीश राय, चंदन सिंह, सौरभ मणि त्रिपाठी, पीयूष कुमार शाही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें