फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मे मिला ट्रांसमीटर लगा बैलून

Sun, 24 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के साहपुर गांव के खेत में गिरा एक गुब्बारा कौतूहल का विषय बना रहा। इसे देखने के लिए आसपास की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को लगी तो एसओ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गुब्बारा फटा हुआ था। एसओ राममूूरत यादव ने बताया कि आसमान में गुब्बरे फट जाने के कारण गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि खेत में खेल रहे बच्चों ने इसे फाड़ दिया है।
विज्ञापन



रविवार की सुबह साहपुर गांव के एक खेत के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी हवा में उड़ता हुआ एक गुब्बारा खेत में जाकर गिरा। इस गुब्बारे में एक छोटा सा ट्रांसमीटर भी लगा हुआ था। गुब्बारा गिरने की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।


जिसकी जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष कोपागंज और थानाध्यक्ष हलधरपुर के साथ कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गुब्बारे और ट्रांसमीटर को कब्जे मेें लेकर जांच के लिए पुलिस अधीक्षक भेज दिया। इस संबध में पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि गुब्बारेे पर एक मेल आईडी था।
विज्ञापन



जिससे जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि गुब्बारा मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग समय समय पर मौसम की सटीक जानकरी के लिए इस तरह का प्रयोग करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें