फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया केशरी राहुल और रवि की कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। ब्लाक बड़रांव के रामपुर दशहरा मैदान में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर के पहलवानों ने दांव आजमाए। कुश्ती में अधिकांश जोड़ी बराबरी पर छूटी तो मात्र सात जोड़ी में हार-जीत का परिणाम आ सका। पहलवानों की मुख्य जोड़ियों में बलिया केशरी राहुल और रवि स्टेडियम मऊ के बीच मुकाबला रहा। दोनों बराबरी पर छूटे लेकिन विशेष पुरस्कार रवि स्टेडियम मऊ को मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार विशाल मऊ स्टेडियम व अजीत बलिया ,मनोहर भलया मऊ व कुंज बिहारी बलिया तथा दिवाकर भेलऊर चंगेरी व धर्मेन्द्र मऊ के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। सात पहलानों की जोड़ी में हार-जीत हो सकी, जिसमें विक्की पहलवान बड़हलगंज गोरखपुर को साहुल रामपुर टड़वा ने पटखनी दी।अमित भलयां ने मंजूर मटिहवा तथा किशन भलया ने अखिलेश मठिया आजमगढ़ को हराया। दंगल के आयोजक रविंद्र यादव पहलवान ने प्रतिभागी पहलवानों को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश यादव संग पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान राजकुमार यादव, वेद प्रकाश सिंह, सरफराज खान, जनार्दन तिवारी, उमाशंकर, सुरेन्द्र यादव प्रधान व गोलू आदि विशिष्ट गुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें