नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते बलिया
- फोटो : टूंडला में विचरण करते आवारा कुत्ते संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के मैदान पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बलिया और कौशांबी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में बलिया ने कौशांबी को 10 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर बलिया के कप्तान पीयूष पांडेय ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कौशांबी की टीम 20 ओवर के मुकाबले में महज 8.4 ओवर में 41 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
कौशांबी की ओर से केशव प्रसाद ने 11 रन और सुशील तिवारी ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका, जिससे पूरी टीम 41 रन पर सिमट गई।
बलिया की ओर से अग्निवेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। आलोक कुमार ने 3 विकेट, आरपी ने 2 विकेट और अभिषेक यादव ने 1 विकेट लिया।
42 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 3.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। संजीव ने 23 रन और अग्निवेश ने 20 रन की नाबाद पारी खेली।
इस जीत के साथ बलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अग्निवेश को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (4 विकेट और 20 रन) के लिए मैच का हीरो घोषित किया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका यश रघुवंशी और प्रिंस सरोज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र ने की। वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के कोच सुंदरम दुबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिक्षकों को फिट रखने और खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।