दोहरीघाट ब्लॉक के गोठा हनुमान गढ़ी से निकलती खाटू श्याम की शोभायात्रा। संवाद
- फोटो : टूंडला में विचरण करते आवारा कुत्ते संवाद
दोहरीघाट-कुसुम्हा क्षेत्र के गोठा स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर गोठा बाजार, रामलीला मैदान और काली चौक होते हुए आर्य बालिका इंटर कॉलेज परिसर पहुंची।
श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा का शृंगार कर डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में भ्रमण करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। इस दौरान भक्त जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते रहे।
आयोजक विरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे से आर्य बालिका इंटर कॉलेज में खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन, भव्य श्रृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अरुण पांडेय, पवन उपाध्याय, शुभम गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।