फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की तैयारियां अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बकरीद रविवार को मनाई जाएगी। लेकिन पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। मंडियों में बकरों की खरीद फरोख्त देर शाम तक जारी रही। ईदगाहों, मस्जिदों की साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का काम चल रहा है। नगरपालिका प्रशासन साफ सफाई सहित अन्य तैयारियों में लगा रहा।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर नगर के मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में लगी मंडियों में बकरे पहुंच गए थे। देर शाम तक खरीद फरोख्त चलती रही। इसके अलावा बाजारों में सेवइयां सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की खरीद होने से बाजारों में गहमागहमी रही। बाजार में त्योहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, साज-सज्जा व सेवईं की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। वहीं कपड़े की दुकानों पर लोगों को सलवार सूट, जिंस, टी-शर्ट आदि की खरीदारी करते देखा गया। सामानों की कीमतों में अन्य दिनों की तुलना उछाल देखा गया। फिर भी लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। देर शाम तक बाजार गुलजार रहा।
चिरैयाकोट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद पर्व रविवार को मनाया जाएगा, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। सुबह से ही बाजारों में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें