दोहरीघाट/ कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हां स्थित शारदा सहायक नहर के पास शुक्रवार की शाम पांच बजे एक बुजुर्ग की लाश देखी गई। मृतक की पहचान सोनभद्र जिले के चोपन थाने के अकेलवा गांव निवासी श्यामदुलारे के रूप में हुई। बुजुर्ग यहां थाना क्षेत्र के बरकोला में अपने दामाद ओमप्रकाश के घर आए थे। वहां से पैदल ही अपने छोटे भाई से मिलने सूरजपुर जाने के लिए कुसुम्हा आ रहे थे। वहां से कोई वाहन पकड़कर सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राह चलते ही श्यामदुलारे अचानक गिर पड़े। आस पास के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। लोगों ने मृतक की बेटी सरोज और दामाद तथा भाई को सूचना दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।