पंजाब के गुरुदासपुर में हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के भीटी चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी पूरी मानवता के शत्रु हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के समक्ष गंभीर चुनौती हैं। इससे निपटने के लिए हम सबको तैयार रहना पड़ेगा। इस अवसर पर शुभम सिंह, सुजीत कुमार सिंह, राजीव खन्ना, नरेंद्र सिंह, भोला चौरसिया, लल्लन यादव, रामप्रवेश साहनी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।