फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अभिलेखागार से बस्ता गायब, रिकॉर्ड रूम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुनवाई के लिए लगी फाइल मौके पर उपलब्ध न होने पर उप जिलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते चेतावनी जिलाधिकारी दी। फाइलों का रखरखाव ठीक ढंग से न होने एवं सुनवाई की फाइलों की सूची बाहर बोर्ड पर चस्पा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान राजस्व ग्राम सलाहाबाद का बस्ता रिकार्ड रूम से गायब होने एवं रिकॉर्ड रूप में सभी अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से न होने पर रिकॉर्ड रूम प्रभारी अनंत मणि त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने को कहा। अमीन वार जारी आरसी एवं वसूली की स्थिति से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की एवं वसूली रजिस्टर मौके पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।
आवेदन पत्रों की जांच के दौरान जाति प्रमाण पत्र के 70 आवेदन पत्र, निवास प्रमाण पत्र के 50 एवं आय प्रमाण पत्र के 103 आवेदन पत्र 1 सप्ताह से अधिक समय से लंबित पाए गए। तहसील परिसर में साफ सफाई ठीक ढंग से न होने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी न्यायिक एवं तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें