मधुबन। तहसील मुख्यालय सहित जिले एवं बरहज देवरिया को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर लगभग पांच वर्षों से बन रहे पुल में घटिया सीमेंट का प्रयोग हो रहा था। सपाजनों ने सरयू नदी पर बन रहे पुल निर्माण में धांधली का विरोध करते हुए रोकने इस खराब सीमेंट को अवर अभियंता की मौजूदगी में पुल निर्माण में प्रयोग किये जाते सपा नेताओं ने पकड़ा। सपा नेताओं ने उच्चाधिकारियों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सपा नेताओं के विरोध पर घटिया सीमेंट का प्रयोग रोक दिया गया।
धर्मपुर जरलहवा के पास सरयू नदी पर करोडों की लागत से सेतु निगम द्वारा पिछले पांच सालों से पुल निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण में घटिया सीमेंट का प्रयोग किए जाने की शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सपा नेता हरिश्चंद यादव से की। शिकायत की सत्यता के लिए हरिश्चंद यादव अपने समर्थकों के साथ पुल पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि पुल के निर्माण में अवर अभियंता के मौजूदगी में एक साल पुराने बोरियों में जम चुके सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। यह देख हरिशचंद्र यादव के साथ सपाजनों ने इसका विरोध करते हुए कार्य रोकने के लिए चेतावनी दी। सपा नेता ने सेतु निगम के उच्चाधिकारियों से घटिया सीमेंट प्रयोग किये जाने की शिकायत किया। सपा नेताओं के पूछने पर मौके पर मौजूद अवर अभियंता सेतु निगम एसएम गुप्ता इधर उधर की बात करते हुए टालमटोल करने लगे। धांधली बरते जाने से क्षुब्ध सपाजनों ने सेतु निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मानक के प्रतिकूल सीमेंट का प्रयोग नहीं करने की मांग किया। सपा नेताओं ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में अवर अभियंता एस.एम.गुप्ता का कहना है कि एक साल पूर्व के बचे सीमेंट को कुछ निर्माण कार्य में प्रयोग किया जा रहा था, सपा नेताओं के विरोध पर उस सीमेट का प्रयोग रोक दिया गया है। इस अवसर पर नंदकुमार, रामशंकर सदाफल ,भान, सर्वे शंकर सहित अन्य सपा जन मौजूद रहे।