फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोतल बंद पानी में मिला बैक्टीरिया 11 में से तीन नमूने मानक पर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मसालों और नमकीन, हल्दी के बाद अब बोतलबंद पानी भी मानक पर खरा नहीं उतरा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और फ्लेवर वाटर की जांच में 11 में तीन नमूने फेल हो गए हैं। एक में तो कोलीफाॅर्म बैक्टीरिया पाया गया है जो पेट में संक्रमण का कारक माना जाता है।
विज्ञापन

दो मेें कैल्शियम, मैग्नीशियम की मिली मात्रा कम है। एक सप्ताह पहले अप्रैल से दिसंबर तक लिए गए 222 खाद्य नमूनों की आई रिपोर्ट में 137 नमूने फेल हो गए थे। जिले में पहली बार पानी के सैंपल मानक पर खरे नहीं पाए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते आठ और नौ अक्तूबर को मुहम्मदाबाद गोहना से जनता आर्गेनिक प्रतिष्ठान से बोतलबंद पानी का नमूना जांच के लिए भेजा था। इसी दिन टीम ने नगर के राजपुताना मुहल्ले में सावित्री इंटरप्राइजेज और मुंशीपुरा में बड़हलगंज गोरखपुर से रिलाइबेर फ्रेश कंपनी का सैंपल भेजा था।
विज्ञापन

इसमें जनता और सावित्री इंटरप्राइजेज के नमूनों में कैल्शियम और मैग्नीशियम कम मिला। रिलाइबर फ्रेश कंपनी के बोतल में कोलीफाॅर्म बैक्टीरिया मिला। दो प्रतिष्ठान मयंक और गुडवैल में सफाई न होने पर दोनों का लाइसेंस को 15 दिन के लिए निलंबन कर खामी को दूर करने का निर्देश विभाग ने दिया।
अब भी शहर में कई कंपनियों के पाउच और बोतल बंद मानक पर खरे नहीं हैं। इनकी पैकेजिंग पर आईएसआई मार्क और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) लाइसेंस नंबर भी स्पष्ट रूप से अंकित नहीं होते हैं।
इसको लेकर विभाग द्वारा शिकायत आने पर ही सैंपलिंग की जाती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते सितंबर से अब तक 8 और इससे पहले 10 से ज्यादा का सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें