फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन के हिमायती थे बाबू कपिलदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा दयानंद इंटर कॉलेज इटैली के पूर्व प्रबंधक बाबू कपिलदेव सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को दयानंद इंटर कॉलेज इटैली के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्व. कपिलदेव सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बताए गए आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि लोक कल्याण और परोपकार ही बाबू कपिल देव सिंह के जीवन के उद्देश्य रहे। परहित के लिए जीवन पर्यंत अपना सर्वस्व न्योछावर करते रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रविंद्र नाथ मिश्र ने कपिलदेव सिंह को आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण महामानव बताया।
माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू कपिल देव सिंह समाज सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के हिमायती थे। इस अवसर पर एमपी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने कपिल देव सिं को मानवता का पुजारी बताया। इस अवसर पर सुशील चौधरी, डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश सिंह, प्रबंधक कृष्णकांत सिंह,कांग्रेस नेता अनिल राय, ब्रह्मानंद पांडेय, विजयभान तिवारी, नजीर अहमद, प्रभुनाथ मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें