मऊ। क्रिसमस पर मिलावटी खाद्य सामग्री के रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। जिले में कई स्थानों से सात प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर नगर के मदनपुरा में परवेज अहमद की दुकान से कुकीज का नमूना लिया। इसी क्रम में डोमनपुरा में जावेद अहमद की दुकान से केक, मुंशीपुरा से सावन कुमार की दुकान से केक का नमूना लिया।
दोहरीघाट में उषा ट्रेडर्स के यहां से खारी, बनियापार में बृजेश यादव के यहां से केक, दोहरीघाट में शोभा यादव के यहां से मिश्रित दूध जबकि हरिवंश यादव के यहां से गाय के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, पंकज कुुमार, जयहिंद राम, रामानंद मौजूद रहे।