मधुबन तहसील क्षेत्र के चक विलायत दरगाह स्थित एक निजी विद्यालय के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार की देर शाम आर्यन स्पोर्ट्स क्लब आजमगढ़ और बंजारी बलिया के बीच खेला गया।
आजमगढ़ की टीम बलिया को 25-13 से हराकर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को आयोजक डॉ. श्रीकांत पांडेय, हरीबंश मौर्य, अशफाक आलम, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य और मंटू सिंह ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान किया।
साथ ही विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 रुपये का पुस्कार भी दिया गया। आजमगढ़ टीम के आकाश को मैन ऑफ द सीरीज और जैफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में आर्यन स्पोर्ट्स क्लब आजमगढ़ ने बनकत को 21-10 और बंजारी बलिया ने देवलास आजमगढ़ को 21-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
निर्णायक की भूमिका में सीताराम पटेल, फैयाज़ अहमद, संतोष सिंह और नज़रे आलम खान रहे। वहीं कमेंटेटर इश्तेखार खान, सुजीत मद्धेशिया, मौलाना महबूब आलम रहे। इस अवसर पर विजय प्रकाश यादव, कांग्रेस नेता हरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, शिवदेनी उर्फ़ साधू, बब्बू राय, प्रशांत गुप्त आदि शामिल थे।