नगर के इमिलिया में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते खिलाड़ी।संवाद
नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर शनिवार को अंडर-12 के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें दिलौरी क्रिकेट एकेडमी सरायरानी आजमगढ़ और मऊ के बीच मैच खेला गया। मैच में आजमगढ़ ने मऊ को 72 रन से हराया।
आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज आर्यन यादव ने 42 रन, रितेश यादव ने 69 रन, अविरल यादव ने 20 रन का सर्वाधिक योगदान दिया।
मऊ की तरफ से गेंदबाज आदित्य सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। वहीं अथर्व ने 2 विकेट, देव सिंह को 1 विकेट मिला । 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम की शुरुआत सधी रही।लेकिन बल्लेबाजों ने रन रेट से बहुत धीमा खेला। जिसके चलते मऊ टीम निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 147 रन ही बना सकी। जिसमें अभिनव सिंह ने 43 रन, देव सिंह ने 53 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नही दिला सके।
आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज आर्यन यादव को 2 विकेट, अंकित चौहान को 1 विकेट मिला। आज के मैच के मैन आफ द मैच आजमगढ़ के खिलाड़ी आर्यन यादव रहे। जिन्होंने 42 रन और 2 विकेट लिए। मैच में अंपायर के रूप में यश और राघव रहे। संवाद