कोपागंज। क्षेत्र के काछीकला में चल रहे छह दिवसीय जिलास्तरीय सद्भावना फुटबाल मैच के दूसरे दिन रविवार की देर शाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब और यंग स्पोर्टिंग क्लब वलीदपुर के बीच मैच खेला गया। आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने पेनाल्टी शूट आउट के दौरान यंग स्पोर्टिंग क्लब वलीदपुर पर 1-0 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
कोपागंज क्षेत्र के काछीकला में छह दिवसीय जिलास्तरीय सद्भावना फुटबाल मैच टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार की देर शाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब तथा यंग स्पोर्टिंग क्लब वलीदपुर के बीच मैच हुआ।दोनों टीमों ने हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला बराबरी पर रखा। आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने पेनाल्टी शूट आउट के दौरान 1-0 से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इस दौरान आयोजक दिलदार स्पोर्टिंग क्लब के अरसद अंसारी, मुहम्मद तामील, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे।