फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी और इनरह्वील ने निकाली कार रैली

Sun, 20 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने के क्रम में रोटरी क्लब तथा इनरह्वील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कार रैली निकाली गई। रैली में शामिल संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का  प्रयास किया। साथ ही 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



इस दौरान पदाधिकारियों ने संस्था की गतिविधि को भी अवगत कराया।  रैली गाजीपुर तिराहा पर आकर जागरूकता कार्यक्रम में तब्दील हो गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का  रोटरी क्लब का संकल्प लेना सराहनीय है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि  वर्ष 2019 तक संपूर्ण भारत को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया है।


एक बच्चे को स्कूल भेजने के लिए 2100 रुपये का योगदान निर्धारित है। इसके अलावा 15 वर्ष या उससे अधिक  के लोग जो पढ़ लिख नहीं सकते हैं उनको एक बुक किट के माध्यम से साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



 इसी क्रम में रोटरी क्लब के डा.एसएन खत्री ने कहा कि अब तक 60 प्रौढ़ साक्षरता किट वितरित की गई है। संस्था जनमानस से भी सहयोग की अपेक्षा रखती है।


 कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबका धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आलोक खंडेलवाल, डा. एससी तिवारी, डा. जीएस अग्रवाल, डा. पीके गुप्ता, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. नम्रता श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मधु कपूर, आशा खत्री, जयंती, नीलम, पूनम गुप्ता,  सौरभ मद्धेशिया, जितेंद्र, विशाल, अतुल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें