फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता ही मधुमेह से बचाव का जरिया

विज्ञापन
चिरैयाकोट कस्बा के इस्माइल नगर में विहिप व अमर उजाला के तत्वावधान में विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अमर उजाला की तरफ से चिरैयाकोट बाजार स्थित इस्माईल नगर मुहल्ले में अंचल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाजार में मौजूद विहिप की एकल इकाई विद्यालय केंद्र पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बीमारी के बारे में जागरुक कर उसके होने और निवारण की जानकारी दी गई। साथ ही बीमारी से ग्रसित लोगों को दवा वितरित की गई। साथ ही मधुमेह से बचने के उपाय और लक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया । संगोष्ठी से पूर्व पद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पद यात्रा इस्माईलनगर स्थित एकल विद्यालय से शुरु होकर सोहबत बागदासी मुहल्ला होते हुए थाना तिराहा, जमीन दुर्गा पूजा, चौक बाजार, रोडवेज बस स्टाप होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में रानीपुर सीएचसी प्रभारी डा.दिनेश कुमार, डा.सौरभ कुमार सिंह औरफार्मासिस्ट लोकनाथ सिंह , सर्वेश यादव, मनीष सिंह, एमपीडब्लू रामसहाय राम और आशा कार्यकत्री सुदामी देवी ने लोगों को दवाईयां दीं। अंचल अभियान के प्रभारी रवींद्र चंद्र ने मधुमेह पर प्रकाश डाला। कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए व्यायाम के साथ परहेज जरूरी हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा ने आभार जताया। उन्होंने नारा दिया साग करैला खाएंगे, मधुमेह रोग भगाएंगे।
कार्यक्रम में राजकुमार दूबे, संतोष पांडेय, महेंद्र पांडेय, धर्मन प्रसाद, डॉ. नगदू ,तेतर देवी, आरती देवी, मुन्नी देवी, अंशु यादव, बबिता यादव, अंजना भारती, निशा भारती पूनम देवी, मीरा यादव, रानी गौतम, सुमन देवी, कुमारी शालिनी, हेमलता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

थीम वॉक फॉर डायबिटिक पर दौड़ा शहर
विश्व मधुमेह दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फोग्सी सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का थीम वॉक फॉर डायबिटिज था। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एएसपी एसके श्रीवास्तव, विधायक विजय राजभर, एसडीएम सदर अतुल वत्स और नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी मौजूद रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव और एसडीएम अतुल वत्स ने संयुक्त रुप से मिर्जाहादीपुुरा तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली नगर क्षेत्र होते हुए बाल निकेतन पहुंची। यहां से डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी रैली में शामिल हुए। इसके बाद गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। यहां डीएम ने फीता काटकर संगोष्ठी का उद्घाटन किया। कहा कि आज की नई पीढी जितनी तेजी से पश्चिमी सभ्यता को अपना रही है, उतनी ही तेजी से इस बीमारी से ग्रसित हो रही। कहा कि तब यह रोग नहीं था। आज पश्चिमी देश हमारी सभ्यता को अपना का स्वस्थ्य और हम उनकी सभ्यता को अपनाकर बीमार हो रहें। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को जागरुक करें।
डा. संजय सिंह ने मधुमेह से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रैली में डॉ. एकिका सिंह, डॉ.सुजीत सिंह, डॉ. सीएस साहनी, डॉ. जेड आई उस्मानी, डॉ. आरएन अग्रवाल, डॉ.रूची अग्रवाल, डॉ.आरके अग्रवाल, शिवजी सिंह, नरेंद्र राय, ओमेंदर सिंह, संतोष सिंह, डब्बू पांडे सहित अन्य सभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

नगर के मिर्जाहादीपुरा से विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए के तत्वावधान में निकले वाक फार डायबीटिज जाग?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें