फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के दूत थे पं. जवाहर लाल नेहरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के परदहां स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130 जयंती समारोह मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुुधारों के लिए योजना शुरुआत की।
विज्ञापन

बोले कि 16 वर्षो तक प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में प्रगतिशील नीतियां तय की जो आज देश का आधार स्तंभ बनी है। वहीं पूर्व सासंद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि नेहरू जी के समय में बनी पंचवर्षीय योजना जिसने सिंचाई, कल-कारखाने अन्य मूलभूत सुविधाओं को चलाया। बोले कि पांच नौ रत्न कंपनियों को बनाकर देश को आर्थिक,शैक्षिक,स्वास्थ्य जैसे सुविधाओं से देश को विकास की तरफ अग्रसर किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हबीबुर्र रहमान पूर्व सभासद ने अपने 25 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जहां कार्यक्रम में हबीबुर्र रहमान अपने समर्थक के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर अबुबकर, जनमेजय सिंह, मैनेजर शेेखशल्लू,खालिद अंसारी, नंद किशोर, विरेंद्र तिवारी, अनिल जायसवाल, धर्मेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें