फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः अतुल अंजान

Thu, 08 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 उप्र बिजली कर्मचारी संघ का छठवां द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन बुधवार को नगर के हिंदी भवन के सभागार में किया गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि भाकपा के राष्ट्रीय सचिव व भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश और देश के विकास के लिए बिजली की उपलब्धता बढ़ाने और बेहतर वितरण व्यवस्था ठीक करने के लिए मजदूरों का भी विकास आवश्यक है।

 नियमित कार्य पर नियमित कर्मचारियों को रखा जाना चाहिए। श्रम कानून में संशोधन सरकार की कुत्सित नीति है। आज देश के अंदर सांप्रदायिकता बड़े पैमाने पर पांव पसार रही है।
विज्ञापन


 सरकार देश की जनता को विदेशी पूंजी निवेश की झुनझुना दिखा रही है। उत्तर प्रदेश में व्यापक पैमाने पर विद्युत उत्पादन केंद्र लगाने की सख्त आवश्यकता है।

बड़े उत्पादन केंद्र का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार एनटीपीसी व एनएचपीसी को मिलाकर लगाने की आवश्यकता है। यह देश सबकी साझा विरासत है। इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें