सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की देर रात चुनाव प्रचार कर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी के पुत्र राजेश्वर को गोली मारने के मामले में नामजद सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी श्रवण कुमार यादव ने कहा चुनावी रंजिश के चलते मुझे और मेरे एक समर्थक को फंसाया गया है।
उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी पत्नी रेनू यादव खानपुर वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। उसी वार्ड से राजेश्वर की माता दुईजी देवी भी चुनाव लड़ रही हैं। राजेश्वर को गोली लगने की सूचना मैने खुद अधिकारियों को दी। चुनाव राजेश्वर की मां लड़ रही हैं जबकि वह अपनी पत्नी स्वतंत्र यादव के नाम से पूरे क्षेत्र में अपनी मां के चुनाव चिह्न पर गलत तरीके से प्राचार कर रहा है। राजेश्वर की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।