फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बनाकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहीद इन्टर कालेज कटघरा शंकर के पास से एटीएम का क्लोन बनाकर धोखे से रुपये निकालने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अम्बेश उर्फ अमरेश कुमार आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के कुकुड़ीपुर गांव कानिवासी है। पुलिस के अनुसार उसके पास कूट रचित तीन एटीएम कार्ड, धोखाधड़ी से निकाले गये 58 हजार रूपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके एटीएम का क्लोन तैयार करता है। एटीएम पर आए लोगों को धोखाधड़ी करके एटीएम कार्ड या तो बदल लेते है या स्कैन मशीन से उसका डेटा स्कैन कर लेते हैं। उसने बताया कि अपने पास स्कैनर, मिनी डीएस-5 व लैपटाप रखते हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में हलधरपुर थाने के संभरुवा गांव निवासी राकेश यादव तथा बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लखनसिंहा गांव निवासी सोनू यादव भी है। इस गिरोह के लोग मर्यादपुर, नन्दौर व इब्राहिम पट्टी क्षेत्रो में जादा सक्रिय हैं। इसने कुछ दिन पहले नन्दौर और मर्यादपुर में एटीएम से क्लोन बनाकर रूपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें