फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अथर्व के शतक के आगे नहीं टिकी वेदांत वॉरियर्स, 48 रन से हारी टीम

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता वेदांत नाइट राइडर्स का बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर सोमवार को वेदांत वॉरियर्स और वेदांत नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में वेदांत नाइट राइडर्स की टीम ने वेदांत वॉरियर्स को 48 रन से हराया।
विज्ञापन

मैच में वेदांत नाइट राइडर्स के कप्तान प्रवीण चौरसिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहला विकेट उत्सव चौहान (7) के रूप में जल्दी गिर गया, लेकिन अथर्व चतुर्वेदी की शानदार तूफानी 111 रन की पारी ने मैच का रुख बदल दिया।
उनका बखूबी साथ मोहम्मद नदीम (38) और राजवीर सिंह (24) ने निभाया। इसके चलते वेदांत नाइट राइडर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
वेदांत वॉरियर्स की ओर से आदित्य सिंह गुल्लू, पवन यादव, रोहन सिंह और बेलाल अहमद को 1-1 विकेट मिला। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत वॉरियर्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और ऐसा लगा कि टीम 15 ओवर में ही मैच खत्म करने के इरादे से उतरी है।
विज्ञापन

ओपनर रोहन सिंह (64) और पवन यादव (50) ने मात्र 8.1 ओवर में 118 रन जोड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। हालांकि, इसके बाद वेदांत नाइट राइडर्स के गेंदबाज प्रखर पाठक की फिरकी में फंसकर टीम के बाकी बल्लेबाज मात्र 29 रन ही जोड़ सके और पूरी टीम 147 रन पर सिमट गई।
ओपनरों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से प्रखर पाठक ने 3 विकेट, राजवीर सिंह ने 2 विकेट, जबकि राज कन्नौजिया और नीलेंद्र सिंह को 1-1 विकेट मिला। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. रितेश अग्रवाल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्राइज सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत कुमार सिंह मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मैच के बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द मैच दोनों ही ट्रॉफी अथर्व चतुर्वेदी को मिली। उन्होंने 111 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच विवेक चौरसिया और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच प्रखर पाठक रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें