फतहपुर मंडाव ब्लाक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते विधायक रामविलास चौहान। संवाद
फतहपुर मंडाव ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सच्चे राष्ट्रवादी थे।
उनकी दूरदर्शी नीतियां आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय आदि ने भी विचार रखे।
साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव को लेकर जारी एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संजय चौहान, अभिषेक सिंह, राहुल दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अमित गुप्ता, रतन गुप्ता, मंटू यादव आदि शामिल थे।