फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर किया हमला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली के मुंगेसर ग्राम पंचायत के लठिया पुरवे में शनिवार की देर शाम कुछ मनबढ़ों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर हमला कर दिया। इस हमले में सहायिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सीएचसी घोसी ले जाया गया ,जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां हालत में सुधार नहीं होता देखकर रविवार की सुबह चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लठियां निवासी सुनीता पत्नी लालबहादुर आंगनबाड़ी सहायिका है। शनिवार की देर शाम सहायिका अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने लाठी डंडों व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल महिला को सीएचसी घोसी में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कैलाश, राहुल, रोशन, रोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें